27 फ़रवरी 2024 - 08:08
सऊदी अरब ने दिया फिलिस्तीन को ज़ोर का झटका, बैंकिंग और वित्तीय लेनदेन पर तत्काल रोक

सऊदी अरब में रहने वाले फिलिस्तीनी इस फैसले से विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं, क्योंकि वह अब मक़बूज़ा वेस्ट बैंक और ग़ज़्ज़ा पट्टी में रह रहे अपने परिवारजनों को पैसे भेजने में समर्थ नहीं हैं। फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) के फिलिस्तीनी मामलों के विभाग के अनुसार सऊदी अरब में चार से पांच लाख फिलिस्तीनी रहते हैं।

सऊदी अरब में रह रहे फिलिस्तीनी अपने घर वालों या फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में रह रहे किसी व्यक्ति से वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी है।

जॉर्डन न्यूज़ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए कहा कि सऊदी अरब ने हाल ही में व्यक्तिगत और वाणिज्यिक बैंकिंग लेनदेन सहित फिलिस्तीन में सभी वित्तीय लेनदेन को निलंबित कर दिया है।

सूत्रों ने कहा, फिलिस्तीन के लिए सभी वित्तीय लेनदेन को निलंबित करने के सऊदी अरब के फैसले के बारे में कोई कारण या विवरण जारी नहीं किया गया है। हालाँकि, बैंकिंग सूत्रों ने पुष्टि की है कि फिलिस्तीन के लिए धन का हस्तांतरण अब पूरी तरह से रोक दिया गया है, जिससे सऊदी अरब में रहने वाले फिलिस्तीनियों को बैंकों, एक्सचेंजों या वेस्टर्न यूनियन या मनीग्राम जैसी एक्सप्रेस ट्रांसफर सेवाओं के माध्यम से अपने परिवार और प्रियजनों को पैसे भेजने से रोका जा सकेगा।